Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
टीएमयू में फिजिकल का दबदबा
टीएमयू इंटरकॉलेजिएट चैंपियनशिप में फिजिकल एजुकेशन ने चार खेलों में जीते स्वर्ण पदक
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल और खो-खो में फिजिकल की बादशाहत
22 Feb 2026, 04:55 PM Uttar Pradesh - Moradabad
Reporter : Mahesh Sharma
Moradabad मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय की इंटरकॉलेजिएट चैंपियनशिप-2026 के तहत पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों खेलों में अपना दबदबा कायम रखा और स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

बास्केटबॉल के फाइनल में फिजिकल एजुकेशन की टीम ने मैनेजमेंट कॉलेज को हराकर 29 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। टीम ने पहले से लेकर अंतिम क्वार्टर तक बढ़त बनाए रखी। आदित्य कुमार गुप्ता ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने सीसीएसआईटी को 20 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। पहले हाफ में 28-7 की बढ़त बनाते हुए टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार खेल दिखाया और मैच अपने नाम कर लिया।

खो-खो के फाइनल में मुकाबला रोमांचक रहा। तीसरी पारी में फिजिकल एजुकेशन ने 12 चेज कर निर्णायक बढ़त बनाई और जीत दर्ज की। अमन कुमार को बेस्ट चेजर तथा संदीप सिंह को बेस्ट रनर घोषित किया गया।

क्रिकेट के फाइनल में सीसीएसआईटी की टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए फिजिकल एजुकेशन की टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुजल ने नाबाद 37 रन बनाए। समापन समारोह में प्रो. निशीथ कुमार मिश्रा, प्रो. पी.के. जैन और प्रो. मनु मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए।
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
एआई अपडेट से स्टार्टअप बंद होने का दावा, फाउंडर ने बताया कैसे खत्म हुआ कारोबार अचानक
February 27, 2026
thumb
लखनऊ में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, नकली मसाले और खोया जब्त कर कार्रवाई
February 27, 2026
thumb
संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर उठे सवाल, गावस्कर ने लगातार एक जैसी गलती बताई वजह
February 27, 2026
thumb
संभल में रंग एकादशी जुलूस और जुम्मे नमाज को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की
February 27, 2026
thumb
अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संघर्ष तेज होने संकेत दिए
February 27, 2026
thumb
अफगान संघर्ष के बीच पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराने के दावों पर सोशल मीडिया में चर्चा तेज
February 27, 2026
thumb
अग्रिम जमानत पर फैसला अहम, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज
February 27, 2026
thumb
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हिंसक संघर्ष तेज, हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गंभीर बने
February 27, 2026
thumb
बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करेगा तेलंगाना प्रशासन जल्द
February 27, 2026
thumb
दिल्ली में आयुष्मान योजना का विस्तार, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज लाभ
February 27, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open